करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-जेजेपी नेता अजय चौटाला ने करनाल पहुंच कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद अजय चौटाला पत्रकारों से रूबरू हुए। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आईएनएलडी व बसपा के हुए गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जीरो प्लस जीरो क्या होता है मैं आपसे पूछता हूं।
जेजेपी नेता अजय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है, पूरे हरियाणा में अप*राध चरम सीमा तक पहुंच गया है.रोजाना 6 मर्डर की एवरेज आ रही है,क्राइम की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। हर तरफ लूट मची हुई है, फिरौती माँगी जा रही है। एसपी जैसे लोग इन मामलों में बीच में समझौता करवाकर पैसे खाने का काम कर रहे है।वहीं राज्यसभा उपचुनाव को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि हमारे पास 10 उम्मीदवार हैं। सरकार अविश्वास को लेकर सबसे पहले हमने राज्यपाल को पत्र लिखकर अवगत कराया था,अब यह काम तो विपक्ष के नेता का है कि वो विधानसभा में अविश्वास लेकर आए और राज्यसभा में चुनाव हिम्मत करके लड़े या लड़वाये।
आने वाले समय में बीजेपी का बिल्कुल नहीं देंगे साथ
पूछे गए एक सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि मैंने बहुत से दौर बदलते हुए देखे हैं।मैने 35 दिन में दौर बदलते हुए देखे हैं, 40 दिन में दौर बदलते हुए देखे हैं और अगले 100 दिन में आप फिर से दौर बदलते हुए देखोगे।अजय चौटाला ने इशारा करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम बीजेपी का साथ बिल्कुल नहीं देंगे। हम विपक्ष के लोग हैं तो विपक्ष के का ही साथ देंगे,कोई कैंडिडेट मैदान में आये।अजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आलकमान से हुड्डा टिकट मांग कर लाते हैं और बात 60 सीटों को जीतने की करते हैं।







