हरियाणा | हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन अब इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक विस्तार पाएगी, जिससे बहादुरगढ़ से दिल्ली के कई महत्वपूर्ण हिस्सों तक मेट्रो से सीधी पहुंच संभव हो सकेगी। यह विस्तार हरियाणा के यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बना देगा।
DMRC ने जारी किया टेंडर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन के विस्तार के लिए डिजाइन और निर्माण कार्य हेतु टेंडर आमंत्रित किए हैं। DMRC के अधिकारियों के अनुसार, यह विस्तार मेट्रो के चौथे चरण में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 12.3 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
ग्रीन लाइन विस्तार में ये 10 स्टेशन होंगे शामिल
- इंद्रलोक
- दयाबस्त
- अजमल खान पार्क
- झंडेवालान मंदिर
- नबी करीम
- नई दिल्ली
- दिल्ली गेट
- दिल्ली सचिवालय
- इंद्रप्रस्थ
ये 5 स्टेशन होंगे इंटरचेंज प्वाइंट्स
- इंद्रलोक
- नबी करीम
- नई दिल्ली
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
दिल्ली के नए रूट्स से भी जुड़ेगा नेटवर्क
इसके अलावा लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8 किलोमीटर लंबा हिस्सा अब ‘गोल्डन लाइन’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे दक्षिण दिल्ली के कई हिस्से भी जुड़ जाएंगे।
हरियाणा के लोगों को क्या होगा फायदा
इस मेट्रो विस्तार से बहादुरगढ़ के यात्रियों को इंद्रप्रस्थ सहित मध्य और पूर्वी दिल्ली के इलाकों तक आसान और सीधा कनेक्शन मिलेगा। सफर न केवल तेज होगा, बल्कि भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह पूरा प्रोजेक्ट 2029 तक बनकर तैयार हो जाएगा।







