Home Haryana अंबाला की यह दुकान है बेहद खास, पान के साथ किराए पर...

अंबाला की यह दुकान है बेहद खास, पान के साथ किराए पर मिलते हैं बाराती

240
0

अंबाला (एकता): शादियों की शॉपिंग के लिए लोगों की पहली पंसद अंबाला रहती है। दरअसल शहर कपड़ों की खरीददारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से यहां कपड़े खरीदने के लिए पहुंचते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला में बिहारी पान भण्डार नाम से एक दुकान मशहूर है।

इस दुकान में शादी के समान के साथ-साथ बाराती भी किराए पर मिलते हैं। दरअसल दुकान मालिक का कहना है कि वह कई शादियां भी करवा चुके हैं। ये काम उनके पिता ने शुरू किया था। अब उन्हीं के नाम पर दुकान का नाम रखा।

खास बात यह है कि दुकान पर हर किस्म के बाराती मिलते हैं। जैसे दूल्हे की घोड़ी के आगे डांस करना, मामा, चाचा, ताई सहित अगर बाराती चाहे तो वह भी मिल जाते हैं। बस बाराती बनने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पढ़ती है। इतना ही नहीं बारातियों के नामों की लिस्ट की जानकारी गुप्त रखी जाती थी। ताकि किसी तरह का कोई हंगामा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here