अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जुमे की नमाज से पहले शांति बनाए रखने की अपील की। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज है और उन्होंने सभी से कहा कि वह इसको न बिगाड़े।
बता दें कि नूंह के हर कोने-कोने पर पुलिस का पहरा लगा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां स्थिति को कंट्रोल करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा मामले में पुलिस गहराई में जाकर जांच कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा। जो भी इस घटना के पीछे मास्टरमाइंड है, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। जो इस प्रापर्टी को नुक्सान पहुंचाते हैं उसकी कीमत उन्हीं से वसूल की जाएगी।







