कुरुक्षेत्र/लाडवा- चन्द्रिका ( TSN)- विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा का गांव उंटसाल में पहुंचने पर पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने स्वागत किया।भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और अंतिम व वंचितों को वरीयता केंद्र व राज्य सरकार का मूल मंत्र है।
सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था। समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र का विकास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले नौ साल से निरंतर गरीबों के हक के लिए न केवल संघर्षरत हैं, बल्कि उन्होंने प्रदेश में ऐसी योजनाएं लागू भी की हैं, जिन्हें गरीब हितकारी कहा जा सकता है। सरकारी योजनाओं पर सबसे पहला हक गरीबों का है। सरकार की ओर से गरीबों के लिए जितनी अधिक योजनाएं बनेंगी, समाज उतना ही सुखी होगा। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है।







