हरियाणा | राज्य में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। इस दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज सरल पोर्टल से बनवाने पड़ रहे हैं, जिससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि एक आवेदक ने एक ही समय में तीन बार से अधिक OTP रिक्वेस्ट की, जिससे सिस्टम ने उसे एक घंटे के लिए अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि CET पोर्टल पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और बाकी उम्मीदवार बिना किसी रुकावट के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।







