Home Crime चरखी दादरी के अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड के नाम पर वसूली का...

चरखी दादरी के अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड के नाम पर वसूली का बड़ा खुलासा, 5 लाख रुपए जुर्माना

262
0

चरखी दादरी  | चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने के बाद भी मरीजों से गैरकानूनी तरीके से फीस वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। झोझू कलां की रहने वाली महिला रोशनी 1 अप्रैल 2024 को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुई और उसका ऑपरेशन किया गया। लेकिन डिस्चार्ज के वक्त डॉक्टर ने 15 हजार रुपए की मांग की, जबकि आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज मुफ्त होना तय है।

परिजनों ने पैसे देने से इनकार किया तो डॉक्टर ने महिला को अस्पताल से छुट्टी देने से मना कर दिया। मजबूर होकर महिला के पति ने 13,750 रुपए बैंक ट्रांसफर कर पैसे दिए, लेकिन अस्पताल ने बिल तक नहीं दिया। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर मरीजों को डराकर अवैध वसूली कर रहे हैं, जो सरकार की योजना का उल्लंघन है।

महिला ने वकील के माध्यम से डॉक्टर को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद जिला उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई। करीब एक साल की जांच के बाद अदालत ने अस्पताल को 5 लाख रुपए का दंडात्मक जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। जुर्माना “राज्य आयोग के कानूनी सहायता खाते” में जमा किया जाएगा। यह मामला सरकारी योजनाओं की रक्षा और मरीजों के अधिकारों की रक्षा के लिए अहम साबित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here