Home Haryana टोहाना पुलिस ने नशा के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू, खिलाड़ियों को बनाया...

टोहाना पुलिस ने नशा के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू, खिलाड़ियों को बनाया जागरूकता का हिस्सा

255
0

टोहाना | टोहाना शहर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक नया सख्त अभियान शुरू किया है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मुहिम में स्थानीय खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि एडीजीपी हिसार और एसपी फतेहाबाद के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुबह के समय भी सख्ती से छापेमारी की जा रही है ताकि नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके।

इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि हाल ही में मानव स्पोर्ट्स फाउंडेशन में खिलाड़ियों से मुलाकात की गई, जहां उन्हें नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। अब खिलाड़ियों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे।

थाना प्रभारी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति जब्त करने की भी प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, जो व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है, उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजकर इलाज भी कराया जाता है। उन्होंने समाज से नशा खत्म करने के लिए पुलिस और सामाजिक सहयोग को बेहद जरूरी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here