Home Crime अवैध शराब की बिक्री पर छापेमारी करने पहुंची अंबाला पुलिस के साथ...

अवैध शराब की बिक्री पर छापेमारी करने पहुंची अंबाला पुलिस के साथ हाथापाई, हाथ लगी विदेशी मुद्रा

228
0

अंबाला (एकता): अवैध शराब की बिक्री पर छापेमारी करने पहुंची अंबाला पुलिस की टीम के साथ आरोपियों ने हाथापाई की। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांधी मार्केट में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड की थी। अभी वह शराब बेचने के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एक कार में तीन लोगों को देखा। उनकी आंखों के सामने ही वह कार से फरार हो गया। जिसका पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन व्यक्ति का सुराग हाथ नहीं लगा।

बता दें कि इस हाथापाई में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। लेकिन उन्होंने छापेमारी के दौरान दो पेटी शराब सहित लाखों रुपए, हथियार, विदेशी मुद्रा बरामद की। पुलिस ने हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here