अंबाला (अंकुर कपूर): पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और अंबाला के सांसद रत्न लाल कटारिया से मिलने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सांसद रत्न लाल कटारिया का हाल-चाल चंडीगढ़ PGI में पहुंचकर जाना। बता दें कि अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रत्न लाल कटारिया से बातचीत भी की। हालांकि उनकी तबीयत में काफी सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान कई विधायक भी मौजूद रहे।







