Home politics कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के...

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार

104
0

सोनीपत | पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में गांव जठेड़ी के सरपंच का बयान दर्ज किया।

सरपंच ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर महमूदाबाद की ओर से महिलाओं सैन्य अधिकारियों और सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान प्रकाशित हुआ था। इस शिकायत पर राज्य महिला आयोग ने डीजीपी को आवेदन दिया था। महिला आयोग ने मध्य प्रदेश के एक मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए महमूदाबाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि सहायक प्रोफेसर महमूदाबाद को आयोग द्वारा 10:30 से 12 बजे तक दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह 10 बजे तक भी आयोग कार्यालय नहीं पहुंचे। आयोग ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए महमूदाबाद को 48 घंटे के भीतर हाजिर होने का आदेश दिया था। महमूदाबाद ने दोनों महिला सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ सेना के नियमों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here