Home Crime कैथल में लघुशंका विवाद पर गांव में हुई हिंसा, 40 वर्षीय व्यक्ति...

कैथल में लघुशंका विवाद पर गांव में हुई हिंसा, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

165
0

कैथल। हरियाणा में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में कैथल के चीका थाना क्षेत्र के गांव बिच्छिया में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 40 वर्षीय कुलविंद्र सिंह की गांव के ही छह लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद की शुरुआत घर के पास खुले में लघुशंका करने के विरोध से हुई थी।

शिकायतकर्ता महिला नीलम ने पुलिस को बताया कि वे खेतों में अपना घर बना कर रह रहे हैं। उनके पड़ोस में सुरेश और सुखदेव के मकान हैं। सुरेश ने कई बार अपने मकान के बाहर खुले में लघुशंका की, जिसका विरोध कुलविंद्र ने बार-बार किया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार बहस भी हुई।

आरोप है कि 12 मई की शाम लगभग पांच बजे सुरेश, सुखदेव और उनके बेटे संजीव के साथ कुलविंद्र की विवाद हुआ। उसी दिन रात करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव और विक्रम घर के बाहर खड़े होकर ज़ोर-ज़ोर से आवाजें लगाने लगे। संजीव ने गेट फांद कर अंदर प्रवेश किया और गेट खोल दिया। इसके बाद सभी आरोपितों ने घर में घुसकर डंडे और लाठी से कुलविंद्र पर हमला कर दिया।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल कुलविंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरू में मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब हत्या की धाराएं भी आरोपियों पर लगाई गई हैं और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here