Home Crime हिसार में लेडी डॉक्टर भावना यादव केस में आरोपी उदेश यादव गिरफ्तार,...

हिसार में लेडी डॉक्टर भावना यादव केस में आरोपी उदेश यादव गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

334
0

हिसार | राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव की संदिग्ध मौत के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी उदेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिसार से ही दबोचा गया, और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसके रिमांड की मांग करेगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि उदेश यादव और भावना यादव के बीच लंबे समय से निजी संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को वर्षों से जानते थे। भावना जब डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए फिलीपींस गईं, तो उस दौरान उदेश की शादी हो चुकी थी। भावना की वापसी के बाद भी दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा।

भावना यादव पहले भी कई बार हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार आई थीं, जहां उदेश क्लर्क के पद पर कार्यरत था। यहीं यूनिवर्सिटी परिसर के एक कमरे में भावना की आग लगने से मौत हो गई। इस मामले में भावना के परिजनों ने उदेश यादव पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भावना को जलाया गया या उसने आत्मदाह किया। उदेश के परिजनों ने दावा किया है कि भावना ने खुद को आग लगाई, और दोनों के बीच हुई मोबाइल चैट्स की जानकारी भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here