Bhiwani, 15 May-राजस्थान बॉर्डर से उठे एक तेज रेतीले तूफान ने बुधवार शाम हरियाणा के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस तूफान का असर दिल्ली NCR तक महसूस किया गया। तेज हवाओं के साथ आई धूल की मोटी दीवार जैसी इस आंधी ने करीब 60 किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित किया।
भिवानी तक पहुंचा तूफान, रेत से ढके घर
रेतीला तूफान सबसे पहले राजस्थान सीमा से उठा और तेजी से हरियाणा की ओर बढ़ा। इसका सीधा असर हिसार बॉर्डर से लगे भिवानी जिले के सिवानी कस्बे में देखा गया। हालांकि तूफान की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घरों के अंदर-बाहर रेत की मोटी परत जम गई और दृश्यता घटकर केवल 200 मीटर रह गई.स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ देर के लिए पूरा इलाका अंधकार में डूब गया और हवा में उड़ती धूल ने सांस लेना भी मुश्किल कर दिया।






