Home Accident यमुनानगर अस्पताल के निक्कू वार्ड में आग की घटना के बाद DG...

यमुनानगर अस्पताल के निक्कू वार्ड में आग की घटना के बाद DG सोनिया तिरखा का औचक निरीक्षण

250
0

यमुनानगर (एकता): यमुनानगर सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में आग की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की डीजी सोनिया तिरखा ने औचक निरीक्षण किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनिया तिरखा ने डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल स्टॉफ को कहा कि 120 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नए भवन को जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का फैसला सुनाया।

गौरतलब है कि शनिवार को यमुनानगर के सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया था। जिस वार्ड में आग लगी वहां पर नवजात बच्चे थे। अचानक धुआं उठने से स्टॉफ को पता लगा। आग ऐसे फैली की सबकुछ जलकर तबाह हो गया। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। बच्चों के सही सलामत बाहर आने से सभी लोगों ने राहत की सांस ली। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। जिससे अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है। वार्ड में लाखों की मशीनरी जलकर राख हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here