Home Ambala राष्ट्रहित सर्वोपरि…विदेशी बयानों पर नहीं हो राजनीति – अनिल विज

राष्ट्रहित सर्वोपरि…विदेशी बयानों पर नहीं हो राजनीति – अनिल विज

71
0

Ambala, 15 May-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और विपक्षी दलों की भूमिका पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में मनाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर भारतीय को गर्व है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसे लेकर विदेशों के बयानों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

अनिल विज ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष को देश के प्रधानमंत्री की बातों को प्राथमिकता देनी चाहिए न कि विदेशी नेताओं की टिप्पणियों को। उनका मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को सियासी लाभ का माध्यम नहीं बनाना चाहिए।उन्होंने कहा किदेश के प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं उस पर भरोसा करना ज़रूरी है, ना कि किसी और देश के नेता के बयान पर। जब बात भारत की सुरक्षा की हो, तो राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

तुर्की और अज़रबैजान को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया पर कहा ये

तुर्की और अज़रबैजान को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया पर विज ने कहा कि यह दर्शाता है कि भारतीय जनता अब भावनात्मक रूप से भी राष्ट्रहित में निर्णायक कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने जनता की भावना का सम्मान करते हुए उसे ‘सच्चा राष्ट्रभक्त’ बताया।उन्होंने कहा कि जब तुर्की और अज़रबैजान जैसे देशों ने भारत की जगह दुश्मनों का साथ दिया, तो लोगों ने खुद ही व्यापार बंद कर दिया। ये देशभक्ति की भावना है, मैं उन्हें सलाम करता हूँ।पाकिस्तान को IMF द्वारा दी गई आर्थिक मदद पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई खिलाड़ी काम कर रहे हैं लेकिन जनता अब जागरूक है और हर सच्चाई को परखने में सक्षम है।विज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई है और अंबाला में भी रविवार को तिरंगा रैली निकाली जाएगी। उन्होंने इस अभियान को भारत की सैन्य क्षमता और प्रधानमंत्री की रणनीति का सफल उदाहरण बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here