Home Rohtak रोहतक के तिकोना पार्क के पास गर्ल पीजी में लगी आ*ग…कई...

रोहतक के तिकोना पार्क के पास गर्ल पीजी में लगी आ*ग…कई बाइक जल कर हुई खाक

175
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-पावर हाउस चौक के पास तिकोना पार्क के नजदीक एक गर्ल पीजी में देर शाम आग लग गई। आ*ग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के समय 65 लड़कियों पीजी में थी। जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालांकि ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कई बाइक जलकर खाक हो गई। लेकिन राहत की बात यही रही की कोई भी हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
बता दें कि पावर  हाउस तिकोना पार्क के पास ज्योति गर्ल पीजी स्थित है। जिसमें लगभग 60 से 65 लड़कियां रह रही थी। देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसकी वजह से आग भड़क गई। आनन  फानन में पुलिस व फायर ब्रिगेड को  फोन किया गया। पुलिस में फायर ब्रिगेड नियमों के पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी लड़कियों को बाहर निकाल लिया और कोई भी हताहत नहीं हुआ। ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कुछ बाइक इस आ*ग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here