Home Crime पानीपत में मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, जहरीला पदार्थ निगलने की...

पानीपत में मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका

143
0

पानीपत | पानीपत शहर की विद्यानंद कॉलोनी में एक मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन किया। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय गीता और उनकी 22 वर्षीय बेटी जान्हवी के रूप में हुई है। दोनों पिछले कुछ समय से परिवार से अलग रह रही थीं। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शवों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां पंचनामा भरकर उन्हें शवगृह में रखवाया गया है।

पारिवारिक विवाद बना कारण?

जानकारी के अनुसार, गीता की शादी रमेश नामक व्यक्ति से लगभग 30 वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाह के बाद से ही दोनों के बीच घरेलू कलह की स्थिति बनी रहती थी, जिसके चलते गीता अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी थीं, जबकि रमेश और उनके दो बेटे पास ही किराए के मकान में रह रहे थे।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद गीता के मायके पक्ष ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या हो सकती है। उन्होंने गीता के पति और बेटों पर मां-बेटी को ज़हर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here