Home Accident सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपनाया यह नया...

सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपनाया यह नया हथकंडा, लाइन पर आएंगे भारी वाहन

209
0

अंबाला (अंकुर कपूर): देश में हर रोज सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत सरकार और ट्रैफिक पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि सड़क हादसों को रोका जा सके। इसके लिए सरकार और ट्रैफिक पुलिस लगतार अभियान भी चला रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बावजूद उसके लोग ट्रैफिक के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर नकेल कसी जा रही है, जो भारी वाहन अपने लाइन छोड़ दूसरी लाइन में चलते हैं या फिर ओवर स्पीड से चलते हैं।

ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों के चालान काट रही है। बात अगर जनवरी से करें तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा 4321 चालान उन लोगों के कटे गए हैं जो भारी वाहन अपनी लाइन की जगह दूसरी लाइन में चलते हैं। 239 चालान उन लोगों के काटे गए हैं जो ओवर स्पीड चलते हैं या जिनके लाइसेंस expire हो चुके हैं। जनवरी से अब तक 1421 चालान काटे जा चुके हैं। ट्रैफिक SHO जोगिन्दर ने बताया कि लगातार ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगातार हर रोज चालान काटे जा रहे हैं।

लोगों को ट्रैफिक के नियमों की पालना करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। हालांकि ये तो केवल नेशनल हाईवे का आंकड़ा है। इसके साथ ही अंबाला पुलिस व अम्बाला RTO की तरफ से भी लगतार चालान कटे जा रहे हैं। पुलिस हर चौक-चौराहों पर कड़ी नजर आ रही है और यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वालों पर सख्ती से पेश आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here