Home Palwal गांव नंगला मोहमदपुर पहुंचे सीएम सैनी.. बोले हमारी लड़ाई देश से...

गांव नंगला मोहमदपुर पहुंचे सीएम सैनी.. बोले हमारी लड़ाई देश से नहीं, आतंकवाद से है

171
0
Palwal,15 May- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा के पैतृक गांव नंगला मोहमदपुर गुलावद पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाए और उनके परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट की।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल व कानून मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेंद्र कुमार और पूर्व विधायक दीपक मंगला भी मौजूद रहे।
शहीद दिनेश शर्मा को दी श्रद्धांजलि

लांस नायक दिनेश शर्मा जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनेश शर्मा ने भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

सभी दल तिरंगा शौर्य यात्रा में शामिल हों

सीएम सैनी ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल होना चाहिए।वहीं, भाजपा मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सैनी ने कहा कि वो हमारी बेटी हैं और हमें उन पर गर्व है।

हमारी लड़ाई देश से नहीं, आतंकवाद से है

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की लड़ाई किसी देश या धर्म से नहीं, आतंकवाद से है। हमारी सेना ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान की जमीन पर जाकर आतंक के ठिकानों को नष्ट किया है।प्रधानमंत्री ने सेना को आतंकवादियों को जड़ से मिटाने की खुली छूट दी।

दिनेश शर्मा के परिवार को 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता 

सीएम ने ऐलान किया कि शहीद दिनेश शर्मा के परिवार को 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और गांव में ‘ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश कुमार’ नाम से एक पार्क भी बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here