अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का हाल जानने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अंबाला पहुंचे। बता दें कि उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज से शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इनसे पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी अंबाला कैंट पहुंच स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना था। दुष्यंत ने हरियाणा बज़ट की भी जमकर तारीफ़ की। इनेलो कांगेस के संभवित गठबंधन पर दुष्यंत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां पास आती है औऱ दूर होती है बाकि समय ही बताएगा।

बता दें कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज PGI चंडीगढ़ से सिर में बनी रसौली का ऑपरेशन कराने के बाद अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। पिछले दिनों ही PGI में डॉक्टरों ने उनके सिर पर बनी रसौली को सफल ऑपरेशन के बाद निकाल दिया है। दुष्यंत आज उनका हाल जानने उनके निवास पर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने कहा कि परमात्मा से कामना करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जल्द स्वस्थ होकर उनके बींच आएंगे।

उन्होंने बजट को बेहतरीन बताया है। कहा कि बजट में सरकार ने हर वर्ग को छुआ है। सरकार प्रदेश में चहुंमुखी विकास के लिए अग्रसर है। दुष्यंत ने कहा कि इस बार जो लोकेशन जो डिपार्मेंट वाइज हुई है उसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनेलो और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर चौटाला ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक तौर पर नजदीक आती हैं और दूर जाती रहती हैं, यह समय बताएगा।







