Home Business/Education भारत-पाक तनाव के बीच हाई अलर्ट, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सीएम...

भारत-पाक तनाव के बीच हाई अलर्ट, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

254
0

पंचकूला | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के सीमावर्ती राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हरियाणा के पंचकूला जिले में एहतियातन सभी स्कूलों को आज और कल (दो दिन) के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। साथ ही प्रदेश में डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इससे पहले 7 मई को हरियाणा में संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया था। इसके तहत मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट की प्रक्रिया भी अपनाई गई थी। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों से संयम व सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here