पलवल, 4 सितम्बर : पलवल क्राइम ब्रांच ने टीम ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए , 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख रुपए की कीमत की करीब 27 किलोग्राम मादक पदार्थ गां.जा पत्ती बरामद किया है।
पलवल पुलिस डीएसपी विशाल कुमार ने बताया कि, पलवल क्राइम ब्रांच टीम ने सूचना मिली की यूपी के रहने वाले 3 युवक गांजा पत्ती बेचने का काम करते है। जो यूपी से गांजा लेकर पलवल में सप्लाई के लिए आ रहे है। पुलिस ने रहीमपुर पुल पर नाका बन्दी शुरु की और बुलेट बाइक पर सवार 3 युवकों विकाश उर्फ गोलू, शिवम , सेलेन्द्र को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जांच के दौरान करीब 27 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपीयो से पूछताछ कर गांजा पत्ती मुहैया कराने वाले चौथे आरोपी विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से तीन आरोपियों विकाश उर्फ गोलू, शिवम , सेलेन्द्र को जेल भेज दिया गया। और विनोद को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।







