Home Haryana हरियाणा में सिटी बस सेवा का बड़ा विस्तार, कुरुक्षेत्र भी शामिल

हरियाणा में सिटी बस सेवा का बड़ा विस्तार, कुरुक्षेत्र भी शामिल

288
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अगले दो महीनों में प्रदेश की सिटी बस सेवा का दायरा और बढ़ने वाला है। अभी तक राज्य के 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं, लेकिन अब कुरुक्षेत्र को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर तक 10 शहरों में 5-5 नई इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही बस अड्डों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत किया जाएगा। अब तक सभी शहरों में सिर्फ एक-एक चार्जिंग सेंटर था, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इन्हें बढ़ाकर दो-दो करने का निर्णय लिया गया है।

अगले साल तक हर शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 50-50 और चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 8-8 करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला में सिटी बसें संचालित हो रही हैं। इनमें अंबाला में सबसे ज्यादा 10 बसें चल रही हैं।

कुरुक्षेत्र में भी अक्टूबर तक बस अड्डे के अंदर दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर 10 शहरों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसों की जरूरत होगी। इसके लिए 375 बसें खरीदने की योजना को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here