Home Haryana सेफ हाउस ड्यूटी में लापरवाही: जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने तीन...

सेफ हाउस ड्यूटी में लापरवाही: जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक एसपीओ को बर्खास्त किया

193
0

जींद |  जींद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। जिले के एसपी आईपीएस कुलदीप सिंह ने शनिवार शाम जींद जेल के पास स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया, जहां ड्यूटी पर तैनात चारों पुलिसकर्मी मौके से गैर-हाजिर पाए गए। इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, जिन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया उनमें ईएएसआई राजेश, महिला ईएचसी सुमन, महिला सिपाही रीतू और एसपीओ पवन शामिल हैं। ये सभी सेफ हाउस की सुरक्षा में नियुक्त थे, जहां अदालत के आदेश पर प्रेमी जोड़ों को संरक्षण दिया जाता है।

एसपी कुलदीप सिंह ने इस लापरवाही को बेहद गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए और स्पष्ट किया कि ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों में लापरवाही एक गंभीर अपराध है, और ऐसे मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाना जरूरी है।”

पुलिस विभाग की ओर से जांच जारी है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए निगरानी को और सख्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here