Home Accident सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत, स्कॉर्पियो की टक्कर से हुआ...

सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत, स्कॉर्पियो की टक्कर से हुआ हादसा

256
0

यमुनानगर | यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र स्थित गांव श्यामपुर निवासी एक दंपति की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सुल्तानपुर से लौट रहे थे। इस्माइलपुर के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भिजवाया।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक के बड़े भाई सुदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को उनके भतीजे सौरभ के दोस्त की शादी थी, जिसमें सौरभ और उसका भाई साहिल पहले ही शामिल हो गए थे। माता-पिता—जगदीश (पिता) और कांता (मां)—शाम को रिसेप्शन में भाग लेने गए थे। जब दोनों खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव इस्माइलपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

नाबालिग बेटे हुए अनाथ

सुदेश कुमार के अनुसार, मृतक जगदीश राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके दो बेटे, सौरभ और साहिल, अभी पढ़ाई कर रहे हैं और अविवाहित हैं। सुदेश ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here