गुरुग्राम, 5 नवंबर –साइबर सिटी में बिना अनुमति के भवन निर्माण करने वालो पर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर की माने तो उनके पास इस तरह की 6 शिकायतें आई है, जिनमे से 4 पर कार्रवाई की गई है व दो शिकायतों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। वही सुभाष नगर में बिना अनुमति और नक्शा पास करवाए बिना बनाई जा रही 5 मंजिला इमारत को नगर निगम ने सील कर दिया है और ग्रह स्वामी को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है।
दरअसल सुभाष नगर में एक व्यक्ति ने बिना अनुमति लिए अपने मकान पर 5 मंजिल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसके चलते पासपड़ोस में रहने वालों की जान को खतरा पैदा हो गया। सुभाष नगर निवासियों की माने तो जिस मकान पर निर्माण किया जा रहा है उसकी नींव कमजोर है। नींव एक या दो मंजिल को तो झेल सकती है, जबकि इस बिल्डिंग पर तो 5 मंजिला निर्माण किया जा रहा है। भगवान न करे अगर कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेवार कौन होगा।
सुभाष नगर में अवैध निर्माण कर रहे ग्रह स्वामी को जारी किया नोटिस
वही नगर निगम के सयुक्त आयुक्त की माने तो 19 अक्टूबर को सुभाष नगर में 5 मंजिला इमारत बनाए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए निर्माण को सील कर दिया गया है और ग्रह स्वामी को शो कोज नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी अगर ग्रह स्वामी निर्माण कार्य करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इससे पहले न्यू कालोनी एरिया में एक ग्रह स्वामी के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।
नगर निगम चाहे लाख दावे करे कि वह गुरुग्राम में बिना अनुमति के किसी भी भवन का निर्माण नही होने दे रहा है बावजूद इसके साइबर सिटी गुरुग्राम में बिना अनुमति के भवनों का निर्माण बदस्तूर जारी है। ऐसे भवनों पर कब तक रोक लग पाती है और निगम के अधिकारी क्या कार्रवाई करते है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल तो गुरुग्राम में नगर निगम अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते बिना अनुमति के भवन निर्माण धड़ल्ले से किए जा रहे है।







