सोनीपत, 20 सितम्बर : हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और इससे पहले कल कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया तो आज रोहतक से बीजेपी ने विजय संकल्प पत्र से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और आज सोनीपत के गन्नौर पहुंचे हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी जमकर तारीफ की और इस मौके पर हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साध डाला और कांग्रेस और कुलदीप शर्मा को बूढ़ा बताते हुए कहा कि कांग्रेस अब बूढ़ी हो चुकी है और कुलदीप शर्मा अब बूढ़े हो चुके हैं और कुलदीप शर्मा को तो अब राम का नाम लेकर आराम करना चाहिए, वहीं उन्होंने कांग्रेस पर अपनी जमकर भड़ास भी निकाली।
बीजेपी के सभी नेता एकजुट
हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं और आज सोनीपत के गन्नौर पहुंचे नायब सिंह सैनी ने एक निजी स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस की और नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी के पक्ष में लहर चल रही है और हरियाणा में हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो आपने किलोई हल्के से बाहर नही निकल पा रहे हैं जबकि मैं तो हर सीट से चुनाव लडने के लिए तैयार था और हमें जनता का साथ मिल रहा है और गन्नौर से हमारे उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक बड़े बहुमत से जीतेंगे और यहां के कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा और कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है, कुलदीप शर्मा ने तो जवानी में काम नही करवाया और तो उन्हे राम का नाम लेकर घर पर आराम करना चाहिए, हुड्डा के गढ़ में बीजेपी के उम्मीदवारों ने उन्हे हराया है। बीजेपी में बगावत के सवाल पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी के सभी नेता एकजुट है और कमल का फूल तो एक है और उसी के लिए सभी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
कल कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया तो आज बीजेपी ने अपना विजय संकल्प पत्र जारी कर दिया, जिसकी तारीफ करते हुए नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साध दिया और कहा कि हमने 1 लाख 35 हजार सुझाव लेकर ये संकल्प पत्र तैयार किया है और हमने आपने सभी घोषणा पत्रों को पूरा किया है और कांग्रेस ने तो जो भी घोषणा की वो आज तक पूरी नहीं हुई , जहां जहां कांग्रेस की सरकार है आप वहां देख सकते हो क्या हाल हुआ है, नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के राज में भ्रष्टचार और अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कुमारी शैलजा और अशोक तंवर का नाम लेकर बोले कांग्रेस दलित विरोधी है , दोनो नेताओ के साथ क्या हुआ सबने देखा है , तो उन्होंने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि मैं उनको बधाई देता हूं और केजरीवाल की तरह शासन ना चलाए ।







