Home Accident अंबाला छावनी में बेकाबू ईको वैन ने चार वाहनों को मारी टक्कर,...

अंबाला छावनी में बेकाबू ईको वैन ने चार वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

227
0

अंबाला | सोमवार को अंबाला छावनी में तेज रफ्तार मारुति ईको वैन ने सड़क पर खड़े चार वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे में दो कारें, एक ई-रिक्शा और एक साइकिल रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद वैन पास के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस भयावह घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन चालक से ब्रेक की जगह गलती से एक्सेलेरेटर दब गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को अस्पताल डिलीवरी के लिए ले जाने की तैयारी में था, लेकिन हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और ईको वैन को जब्त कर लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here