Home Haryana पंचकूला में रोड ब्लॉक करने का मामला: सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों को...

पंचकूला में रोड ब्लॉक करने का मामला: सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों को 2 घंटे का नोटिस जारी

243
0

पंचकूला (एकता): हरियाणा के सरपंच पिछले तीन दिनों से पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड पर ई-टेंडरिंग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को पंचकूला में रोड ब्लॉक करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। बता दें कि एसीपी कम एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ओर से सरपंच एसोसिएशन के नेताओं को नोटिस जारी किया गया।

नोटिस में कहा गया कि वह 2 घंटे में रोड खाली करें। अगर रोड खाली नहीं करेंगे तो कल 10 बजे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने ब्यान दर्ज करवाए। पिछले तीन दिनों से पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड पर ई-टेंडरिंग को लेकर हरियाणा के सरपंच धरने पर बैठे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में सरपंचों पर लाठीचार्ज हुआ था। जिसमें 16 सरपंच गंभीर रूप से घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here