Home Crime दीवार को लेकर दो गुटों में झगड़ा , झगड़े में बुजुर्ग की...

दीवार को लेकर दो गुटों में झगड़ा , झगड़े में बुजुर्ग की मौत

161
0

सोनीपत  | सोनीपत के गांव मुरथल में झगड़े के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। झगड़ा मकान की दीवार को लेकर हुआ बताया जा रहा है ।  पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच शरू कर दी गई है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव मुरथल निवासी फेरू (76) का पड़ोस के युवक संग दीवार को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि पहले भी इस दीवार को लेकर कई बार झगड़ा हो गया है। इसे लेकर कई बार परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी मिल चुकी है। फेरू के भतीजे का कहना है कि देर शाम को फिर से दीवार को लेकर पड़ोस के युवक व उसके परिजनों संग झगड़ा हो गया था। झगड़े में उनके पति पर हमला कर दिया गया। जिससे वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया और मौत की सूचना पुलिस को दी  है।

पुलिस का कहना है कि परिजन हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस की जांच में बुजुर्ग के शरीर पर ऊपरी तौर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here