Home Crime सोनीपत में दम तोड़ रहा हरियाणा पुलिस की सेवा, सुरक्षा , सहयोग...

सोनीपत में दम तोड़ रहा हरियाणा पुलिस की सेवा, सुरक्षा , सहयोग का नारा

184
0

सोनीपत  | सोनीपत में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं जिसके बाद हरियाणा पुलिस का सेवा, सुरक्षा सहयोग का नारा भी दम तोड़ता नजर आ रहा है। सोनीपत में आम जनता अपने आप को अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। बीती देर रात एक डिलीवरी बॉय के साथ सोनीपत के रहने वाले दो कार सवार युवकों ने मारपीट की और पैसे छीन कर फरार हो गए। वहीं पीड़ित के अनुसार कार सवार अपने आप को डीएसपी बता रहा था। इस मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित के अभियान पर मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी रितिक एक निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करता हैं। बीती देर रात वह है पुरानी तहसील के पास डिलीवरी देने के लिए गया था।गली में जाने के लिए आगे रास्ता बंद था ,इसके बाद जैसी हुआ गली में पहुंच कार सवार एक युवक ने उसे रुकवा लिया और कहा कि कहा जा रहे हो जब उसने अपने में बारे में जानकारी दी तो उसने आईडी मांगी और फिर अपने आप को डीएसपी बताया और पहले युवक ने खुद और फिर एक अपने साथी को फोन कर बुलाया और दोनों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित को गहरी छोटे आई हैं वही मारपीट की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

मामले में जानकारी देते हुए सोनीपत पुलिस प्रेस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी रितिक के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। रितिक देर रात डिलीवरी देने के लिए पुरानी तहसील में गया था। वही कार सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। रितिक का सोनीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले के बाद एक तस्वीर तो साफ है कि सोनीपत में आम जनता की सुरक्षा अब राम भरोसे है। बहरहाल पुलिस करते हटाया बयान सामने आ चुका है। देखना अब यही होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों गिरफ्तार करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here