Home Crime बहादुरगढ़ में एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश, मशीन उखाड़कर भागे चोर

बहादुरगढ़ में एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश, मशीन उखाड़कर भागे चोर

138
0

बहादुरगढ़ | शहर में आपराधिक गतिविधियों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला मांडोठी बाजार का है, जहां रविवार रात अज्ञात चोरों ने गांधी चौक के पास स्थित एक एटीएम को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने बूथ में घुसकर मशीन को उखाड़ डाला और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह एटीएम हिताची कंपनी का था और वहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। आमतौर पर रात को बूथ का शटर बंद रहता है, लेकिन इस बार शटर खुला होने का फायदा चोरों ने उठा लिया। मशीन तोड़ने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन कैश बॉक्स न खुल पाने की वजह से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब स्थानीय लोगों की नजर टूटी हुई मशीन पर पड़ी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मशीन में कितनी नकदी थी।

बता दें कि बहादुरगढ़ में पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लूट, चोरी और तोड़फोड़ की वारदातें आम होती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here