Home Business/Education चंडीगढ़: आज आयोजित होगी NEET-UG परीक्षा, हरियाणा में 60 हजार से अधिक...

चंडीगढ़: आज आयोजित होगी NEET-UG परीक्षा, हरियाणा में 60 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

215
0

चंडीगढ़ |  चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) आज रविवार को संपन्न होगी। हरियाणा के 19 जिलों में परीक्षा के लिए कुल 162 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 60,687 छात्र परीक्षा देंगे।

केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा को नकल रहित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दोहरी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई हैं ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, जबकि 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा में जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे:

  • एडमिट कार्ड की एक प्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • कोई वैध फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड या 12वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड

जिलावार परीक्षार्थियों की संख्या

  • गुरुग्राम – 6,672 परीक्षार्थी
  • हिसार – 6,332
  • फरीदाबाद – 6,192
  • रोहतक – 5,184
  • रेवाड़ी – 3,840
  • भिवानी – 3,672
  • महेंद्रगढ़ – 3,392
  • नूंह – 1,329
  • कैथल – 1,634
  • करनाल – 2,496
  • जींद – 2,594
  • सोनीपत – 2,437
  • पानीपत – 2,430
  • अंबाला – 2,344
  • सिरसा – 2,038
  • झज्जर – 1,968
  • कुरुक्षेत्र – 1,811
  • पलवल – 2,736
  • यमुनानगर – 1,586

हरियाणा में परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी छात्र बिना किसी अवरोध के परीक्षा दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here