करनाल (एकता): किसी ने सच कहा है अगर मन में विश्वास और हौसला बुलंद हो तो किसी भी मुसीबत का सामना किया जा सकता है। ऐसा ही एक कारनामा हरियाणा के करनाल जिले की 6 साल की बेटी ने कर दिया।

बता दें कि सिएना चोपड़ा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 17 हजार फीट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। इस दौरान मौसम खराब होने की वजह से उसे कई बार तूफानों का भी सामना करना पड़ा। बच्ची ने महज 39 घंटे में इस पर्वत पर कामयाबी हासिल की।

सिएना को लॉन टेनिस बहुत पसंद है, वो इस गेम में कई टूर्नामेंट खेल भी चुकी हैं। इस सफर में उनके पिता प्रदीप भी उनके साथ थे और विदेशी पर्वतारोही भी, जिन्होंने इस बच्ची को काफी हिम्मत दी।
उसके पिता का लक्ष्य है कि वह आगे ऑस्ट्रेलिया और बाकी देशों के कई पर्वतों पर बेटी को फतह हासिल करवाएं। उन्होंने एक संदेश दिया कि अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं ताकि देश का नाम रोशन हो।








