11 April,Kaithal – कैथल जिले मे प्राईवेट स्कूलों की जांच चल रही है.जिले में 6 खण्ड पर 6 BEO को स्कूलों में जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं जो 6 BEO समय-समय पर जाकर जांच कर रहे हैं और उनकी फाइनल रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने का काम कर रहे हैं। इन लोगों को हर रोज निर्देश दिया गया है कि वह स्कूलों में जांच जारी रखें और जो लगातार मीडिया में प्राइवेट पब्लिकेशन की बुक्स का विषय आ रहा है उसकी जांच करें जांच रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजें हम शोकेस नोटिस जारी करेंगे।
अभी तक जांच में 2 स्कूल पाए गए हैं जिन्हें नोटिस जारी
कैथल जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागटं ने कहा कि शिक्षा विभाग के डायेरक्टर की दिशा निर्देश अनुसार खण्ड स्तरीय ब्लाक मे ड्यूटी लगाई गई है.वह हर रोज 4 प्राईवेट स्कूलों में जाकर वहां पूछताछ करेंगे और उसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में भेजेगे। जांच किए गए स्कूलों में प्राइवेट पब्लिकेशन और बुक्स के बारे में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उन्हें शोकेस नोटिस जारी किया जा रहा है। अभी तक जांच में प्राईवेट 2 स्कूल पाए गए हैं जिन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। अभी स्कूलों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है जो हमने शोकेस नोटिस जारी किया था, जैसे ही जवाब आएगा फिर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कैथल शहर में चल रही बुक शॉप पर एनसीईआरटी सीआरटी की बुक उपलब्ध है, हमने सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि कोई भी स्कूल बच्चों के अभिभावकों पर जोर नहीं दे सकता कि वह प्राइवेट पब्लिकेशन की बुक लगे या बच्चे पर निर्भर करता है कि वह ऐसी पब्लिकेशन की बुक्स लेना चाहता है या नहीं।







