Home Crime सोनीपत: शराब ठेके पर लूट की कोशिश, एक बदमाश ने फांसी लगाकर...

सोनीपत: शराब ठेके पर लूट की कोशिश, एक बदमाश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

135
0

सोनीपत |  हरियाणा का सोनीपत एक बार फिर अपराध के मामले में सुर्खियों में है। यहाँ के नेशनल हाईवे-44 पर स्थित प्याऊ मनियारी के जी-टाउन शराब ठेके पर तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की, लेकिन ठेके के कर्मचारियों की तत्परता से एक बदमाश को पकड़ लिया गया। बाद में वही बदमाश बाथरूम में जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश के जिला संभल के गांव अतरासी के निवासी योगेश ने बताया कि वह एक महीने से जी-टाउन लिक्विड गोल्ड शराब ठेके पर काम कर रहे हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे, जब वह गेट पर ड्यूटी पर थे, तीन युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर ठेके पर पहुंचे। उनमें से दो युवक गेट पर खड़े हो गए, जबकि एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर ठेके के अंदर घुस गया। युवक ने पिस्तौल दिखाकर कैश के बारे में पूछा और फिर सेल्समैन की ओर फायर कर दिया। गोली चलते ही ठेके में अफरा-तफरी मच गई, और ग्राहक इधर-उधर भागने लगे।

योगेश ने साहस दिखाते हुए फायरिंग करने वाले युवक का हाथ पकड़ लिया, जिससे वह पिस्तौल छोड़ने पर मजबूर हो गया। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बदमाशों की करतूत साफ नजर आ रही है।

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक शराब के ठेके पर लूट के इरादे से पहुंचे थे और फायरिंग की। लेकिन ठेके के कर्मचारियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बाद में उसी बदमाश ने बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here