Home Crime गुड़गांव: फर्रूखनगर में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई निर्माण...

गुड़गांव: फर्रूखनगर में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई निर्माण ढहाए

171
0

गुड़गांव | फर्रूखनगर क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने एक बार फिर अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से कई अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।

डीटीपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, फर्रूखनगर गांव में करीब 6 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के बसाई जा रही कॉलोनी को पूरी तरह से गिरा दिया गया। यह अवैध बसाहट नवोदय स्कूल के पास विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान फार्महाउस, डिमार्केशन पोल और सड़क नेटवर्क को भी तोड़ दिया गया।

इसके अलावा सैदपुर और मोहम्मदपुर गांवों में 2 एकड़ क्षेत्र में फैल रही अवैध कॉलोनियों को भी धराशायी किया गया। वहीं सुलतानपुर इलाके में 32 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाया गया। यहां निर्माणाधीन मकानों, डीपीसी (डंप प्लेटफॉर्म कंस्ट्रक्शन), फार्महाउस, एक औद्योगिक इकाई और पांच बाउंड्री वॉल्स को भी ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here