Home Rohtak रोहतक: फैक्ट्री में लिफ्ट हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई...

रोहतक: फैक्ट्री में लिफ्ट हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई संदेह की आशंका, जांच टीम गठित

216
0

रोहतक । हिसार रोड स्थित सैनिक कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक फैक्ट्री में काम करने वाले 45 वर्षीय दीपक की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। मृतक हरियाणा के पहरावर गांव का निवासी था। घटना के बाद जब ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दीपक का सिर लिफ्ट में फंसा हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर मौजूद फैक्ट्री कर्मचारियों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से भी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी या बयान सामने नहीं आया है, जिससे परिजनों में आक्रोश है।

मामले को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीण रोहतक के आईजी से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर आईजी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एएसपी रोहतक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल मृतक दीपक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here