Home Accident गुड़गांव: बीच रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर घबराई महिला डॉक्टर, ट्रैफिक...

गुड़गांव: बीच रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर घबराई महिला डॉक्टर, ट्रैफिक पुलिस ने समय पर पहुंचकर की मदद

192
0

गुड़गांव । अभयपुर जा रही एक महिला वेटनरी डॉक्टर उस समय मुश्किल में फंस गई जब उनकी कार का पेट्रोल रास्ते में ही खत्म हो गया। असहाय महसूस करते हुए महिला वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई और घबराहट के चलते रोने लगी।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम चेकिंग ड्यूटी पर थी। जब ईस्ट ट्रैफिक इंस्पेक्टर एसआई देवेंद्र सिवाच की नजर महिला पर पड़ी, तो वह तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। पूछताछ के दौरान महिला डॉक्टर ने बताया कि उनकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया है और आसपास मदद के लिए कोई उपलब्ध नहीं है।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ट्रैफिक पुलिस ने न सिर्फ महिला की कार को सुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे लगवाया, बल्कि पेट्रोल की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

पुलिस की तत्परता और सहयोग से प्रभावित महिला डॉक्टर ने गुड़गांव पुलिस का आभार जताया और इस संवेदनशील सहायता के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here