पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-जननायक जनता पार्टी को एक और झटका लगा है पलवल में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के करीबी रहे भूदेव शर्मा ने पूर्व मंत्री करन दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री दलाल ने भूदेव शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान करन दलाल ने किरण चौधरी के पार्टी छोड़ने पर कहा की कोई भी साथी पार्टी छोड़कर जाता है तो पार्टी को नुकसान होता है।
पूर्व मंत्री दलाल ने कहा की किरण चौधरी क्यों पार्टी छोड़कर गई हैं इस बात को तो वो खुद बता सकती हैं, लेकिन पार्टी को उन्हें रोकना चाहिए था. उनके जाने से निश्चित तौर पर पार्टी को नुकसान होगा। करण दलाल ने कहा की वह कांग्रेस पार्टी में हैं और जो उनके बारे में भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है वो सब निराधार हैं। वहीं जजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले भूदेव शर्मा ने कहा इलाके के विकास को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने करण दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा है क्योंकि करण दलाल ही इलाके का सही मायनो में विकास करवा सकते हैं।







