गुरुग्राम (एकता): ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ ’सरबजीत’ को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सरबजीत की ये वीडियो गुरुग्राम से हुई है। एक तरफ जहां अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी किया गया वहीं अब इस मामले में अमृतपाल के सलाहकार ‘सरबजीत’ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि अमृतपाल को ‘भगोड़ा’ घोषित किया गया है।

पुलिस का तलाशी अभियान जालंधर जिले पर केंद्रित है, जहां से वह पुलिस को उस समय चकमा देने में कामयाब रहा, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके वाहन को रोकने की कोशिश की। पंजाब पुलिस ने यह गोपनीय जानकारी एसटीएफ के साथ सांझा की और कल देर शाम सरबजीत के फ्लैट पर रेड कर पंजाब पुलिस ने कालसी को हिरासत में ले पंजाब ले गई।
सरबजीत सिंह कालसी अमृतपाल सिंह के खासमखास और फाइनेंसर के तौर पर जाना जाता रहा है। पंजाब पुलिस को शक है कि अमृतपाल जो मर्सिडीज गाड़ी में घूमता था वह गाड़ी सरबजीत सिंह के द्वारा उसे मुहैय्या करवाई गई थी। हालांकि यह तमाम क्लास जांच का विषय है और पंजाब पुलिस सभी पहलुओं पर तफ्तीश करने में जुटी है।







