Home Crime कैथल: पट्टी अफगान गांव में घर से मिला सड़ा-गला शव, हत्या की...

कैथल: पट्टी अफगान गांव में घर से मिला सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

258
0

कैथल। जिले के पट्टी अफगान गांव में एक मकान से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहतक जिले के चिड़ी-चांदी गांव निवासी रामपाल के रूप में हुई है, जो कैथल में रहकर फलों की रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदबू से हुआ संदेह, दरवाजा तोड़कर मिला शव

जानकारी के अनुसार, रामपाल कई दिनों से गांव पट्टी अफगान में अकेले रह रहा था। जब उसके घर से तेज बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई, जहां रामपाल का शव बेहद खराब स्थिति में पाया गया। अनुमान है कि उसकी मौत लगभग 10 दिन पहले हो चुकी थी।

भाई ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भाई रिछपाल ने थाना शहर में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को रामपाल घर में अकेला था, उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने 28 अप्रैल को जब रामपाल से मिलने घर पहुंचे, तो उसे मृत अवस्था में पाया।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले की जांच कर रहीं थाना शहर प्रभारी SHO गीता ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here