Home Crime गृह मंत्री से मिलने पहुंची पीड़ित महिला कोच, अनिल विज ने निष्पक्ष...

गृह मंत्री से मिलने पहुंची पीड़ित महिला कोच, अनिल विज ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

189
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कोच रविवार को अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंची। अनिल विज ने महिला कोच की शिकायत को सुना और उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

विज ने भी पीड़ित महिला कोच को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने के साथ-साथ कहा कि वे इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। विज से मुलाकात के बाद महिला कोच मीडिया से रूबरू हुई और उन्होंने कहा की विज हमेशा से मदद करते हैं आज भी उन्होंने बेटी की तरह उनकी बात सुनी और उम्मीद दी कि उन्हें पूरा इंसाफ मिलेगा।

महिला कोच की पूरी बात सुनने के बाद विज ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वह इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी बात करेंगे। हमारा काम सबको इंसाफ दिलाना है और इन्हें भी दिलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here