Home Haryana परीक्षा से पहले मोदी की ‘पाठशाला’का हिस्सा बने शिक्षा मंत्री, PM ने...

परीक्षा से पहले मोदी की ‘पाठशाला’का हिस्सा बने शिक्षा मंत्री, PM ने छात्रों को दिए ये खास मूल मंत्र

184
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): आज देश भर के बच्चों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पाठशाला लगाई। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मूल मंत्र दिया। मोदी ने कहा कि हमारे अंदर जो कमियां हैं उसे दूर करना है। पॉजिटिव एनर्जी के साथ हमें परीक्षा की तैयारी करनी हैं।

उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह करते हुए कहा कि अभिभावक भी बच्चों के साथ टोका-टोकी मत करें। इससे बच्चों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंच कर कार्यक्रम का हिस्सा बने और पूरा कार्यक्रम सुना। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के बाद इस तरह की चर्चा का हिस्सा बनने पर खुद को सौभाग्यशाली बताया। न सिर्फ बच्चों का मार्गदर्शन किया बल्कि अभिभावकों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री ने स्कूल का भी निरीक्षण किया। कंवरपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा के स्कूल में अब प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले कई गुना बेहतर हो चुके हैं। हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों को और अच्छा बनाने का प्रयास कर रही है। बच्चों को अच्छी सुविधा मिले इसके लिए भी हरियाणा सरकार द्वारा स्मार्ट बोर्ड स्कूलों में लगाए गए है। टैब बच्चों को दिए गए हैं ताकि बच्चों की शिक्षा में सुधार हो सके। वहीं उन्होंने कहा की शिक्षकों की कमी भी दूर होने वाली है, क्योंकि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here