Home Ambala गले का कैंसर ठीक हुआ तो मंत्री अनिल विज का धन्यवाद करने...

गले का कैंसर ठीक हुआ तो मंत्री अनिल विज का धन्यवाद करने पहुंचा मरीज

144
0
3 दिसंबर, अम्बाला—हरियाणा के  ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा बनाया गया अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल लोगों के लिए  वरदान बना है । खोजकीपुर निवासी  अश्विनी कुमार आज अपने परिवार के साथ ऊर्जा मंत्री अनिल विज  का धन्यवाद करने उनके टी पॉइंट पहुंचे।
 अश्विनी कुमार ने बताया कि अप्रैल महीने में उन्हें गले का कैंसर पता लगा था। इसके बाद उन्होंने अंबाला छावनी में बने अटल कैंसर केयर सेंटर में अपना इलाज करवाया और कल डॉक्टर द्वारा इलाज के बाद आई रिपोर्ट में अश्विनी कुमार को अब दुरुस्त बताया गया है । अश्विनी कुमार का कहना था कि कैंसर का इलाज करवाने में लोगों की जमीन बिक जाती थी । लोगों को कई – कई महीने इलाज़ के लिए इंतजार करना पड़ता था मगर अटल कैंसर केयर सेंटर उनके लिए और उन जैसे कई कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ। अश्विनी कुमार आज अपने परिवार के साथ अंबाला छावनी के सदर बाजार स्थित ऊर्जा मंत्री अनिल विज जी के टी पॉइंट पर पहुंचे और वहां पर दिल की गहराइयों से उनकी वह उन जैसे कई मरीजों की जान बचाने के लिए बनाये गए अटल कैंसर केयर सेंटर बनवाने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here