Home Haryana केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर पहुंचे करनाल…बोले हरियाणा में...

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर पहुंचे करनाल…बोले हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय

111
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल लोकसभा में अलग-अलग जगह पर मनोहर लाल खट्टर का आज पहली बार केंद्रीय मंत्री बनकर आने के बाद जबरदस्त स्वागत हुआ । अलग-अलग जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और फूलों की वर्षा करके मनोहर लाल खट्टर का स्वागत किया । मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी के कार्यालय कर्ण कमल में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर सभी का धन्यवाद किया ।  करनाल चुनाव को लेकर जनता का मिला प्यार और जीत को लेकर मनोहर लाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं करनाल वालों की है जो जिम्मेदारी आज मुझे दी गई है यह मैं मानता हूं करनाल की जनता का यह प्यार है.
आगमी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  कहा कि जिस तरह से तीसरी बार मोदी सरकार आई है, यह भी एक इतिहास बन गया है और हरियाणा में भी आगामी चुनाव को लेकर इतिहास बनेगा. उन्होंने साथ ही साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को आगमी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा और अभी से ही मैदान में उतरकर मोर्चा संभालने की बात कही ।मनोहर लाल खट्टर ने कहा की भाव वही भूमिका अलग है जो सम्मान जिम्मेदारी मुझे दी गयी यह ऐसे लगता है यह जिम्मेदारी मुझे नही मेरे करनाल की जनता को मिली है.मै मोदी जी का धन्यवाद करता हुआ, मोदी जी ने हरियाणा को भागीदारी दी है 5 सांसदों में 3 सांसदों को मंत्री बना दिया है.उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री मोदी को  धन्यवाद दिया.मनोहर लाल ने कहा कि तीन महीने पसीने को सूखने नही देना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here