Home Crime गुड़गांव: सड़क पर महिला से मारपीट, बाइक सवार युवकों ने डंडों से...

गुड़गांव: सड़क पर महिला से मारपीट, बाइक सवार युवकों ने डंडों से किया हमला

138
0

गुड़गांव। शहर में एक महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के दौरान बाइक सवार युवकों ने पहले महिला की कार को टक्कर मारी और फिर बातचीत करने पर डंडों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। वेल्ली वीव स्टेट, ग्वाल पहाड़ी निवासी अमिता पाठक अपनी दुकान शर्मा मार्केट से घर लौट रही थीं। जैसे ही वह एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकीं, पीछे से आ रही बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब उन्होंने उतरकर युवकों से बात करनी चाही, तो उनमें से एक ने गाली-गलौच करते हुए उन पर डंडे से हमला कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे, जिसे देख आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here