चंडीगढ़ | हरियाणा के ITI उत्तीर्ण युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक संस्थानों में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया “अप्रेंटिस एक्ट 1961” के तहत की जा रही है, जिसमें विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स में अप्रेंटिसशिप के अवसर दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन और जानकारी के स्रोत
उम्मीदवार http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस अवसर से जुड़ी विस्तृत जानकारी हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर उपलब्ध है।
योग्यता मानदंड
- उम्मीदवार हरियाणा या चंडीगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- 10वीं कक्षा हरियाणा राज्य से पास की हो या चंडीगढ़ (यू.टी.) का निवासी हो।
- आवेदक ने हरियाणा या चंडीगढ़ स्थित किसी सरकारी मान्यता प्राप्त ITI से NCVT/SCVT से ITI कोर्स पूरा किया हो।
आरक्षण और प्राथमिकता
सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उपलब्ध सीटों में से 20% अनुसूचित जाति और 27% पिछड़ी जाति वर्ग के पात्र उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।







