चंडीगढ़, 10 दिसंबर –हरियाणा में राज्यसभा सीट से भाजपा की रेखा शर्मा ने नामांकन किया है ।नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे ।यहां बता दें कि कृष्ण लाल पवार के विधायक बन जाने के कारण राज्यसभा के लिए ये पद खाली था।
वहीं राज्यसभा प्रत्याशी रेखा शर्मा ने कहा कि टिकट देने के लिए मैं पार्टी के आला कमान का धन्यवाद करना चाहूंगी। पार्टी ने एक बार फिर मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया है। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत कदम उठाए हैं।







